भाई-बहन का पवित्र बंधन
जिसका पर्व है रक्षाबंधन
है ये अनोखा सा बंधन
जिनके झगड़ो से खिल उठता आँगन
बहन को रुलाने का हक मानता है भाई
उसको मनाने का इलाज जानता है भाई
पापा की पारी बनकर रहती है अलबेली सी
भाई की लाडली बनकर रहती है मनचली सी
भाई-बहन का बंधन जुडा एक प्रेम से
उनका बंधन नहीं मोहताज एक धागे से
बहुत गर्व महसूस करती है भाई पे
जब वो राखी बंधती है भाई की कलाई पे
भाई-बहन का रिश्ता है चटपटा सा
जैसे टॉम एण्ड जेरी का रिश्ता अटपटा सा
साथ रहकर भी शांत नहीं
दूर रहकर भी चैन नहीं
भाई बहन को रुला के अकड़ता है
कोई और रूलाए तो झगड़ता है
भाई के बसते से टोफी चुरा के खाती है
फिर भी रोज उस ही जगह टोफी पाती है
भाई का प्रेम सबसे अनोखा है
जैसे लिट्टी(Bihari Dish) के साथ चोखा है
सबसे ज्यादा प्रेम बहन से करता है
पर उसे न कभी जताता है
बहन की खुशिया भाई के बिना अधूरी है
जैसे पानी के बिना अधूरी पूरी(Pani-Puri) है
धन्यवाद...
For Previous Blogs Please Click On Below Links,

Comments
Post a Comment